सरस्वती चालीसा अर्थात शारदा चालीसा हिंदी पुस्तक पीडीएफ | Saraswati Chalisa Ya Sharda Chalisa Hindi Book PDF



Saraswati-Chalisa-Ya-Sharda-Chalisa-Hindi-Book-PDF


सरस्वती चालीसा अर्थात शारदा चालीसा हिंदी पुस्तक पीडीएफ | Saraswati Chalisa Ya Sharda Chalisa Hindi Book PDF

जय श्रीसकल बुद्धि बलरासी । । जय सर्वज्ञ अमर अविनाशी ॥ जय जय जय वीणाकर धारी । करती सदा सुहंस सवारी ॥ रूप चतुर्भुज धारी धारी माता । सकल विश्व अन्दर विख्याता ॥ जग में पाप बुद्धि जब होती । तबही धर्म की फीकी ज्योति ॥ तबहि मातु का निज अवतारा । पाप हीन करती महि तारा ॥ बाल्मीकिजी जो थे ज्ञानी । तव प्रसाद महिमा जन जानी ॥ रामायण जो रचे बनाई । आदि कवि पदवी को पाई ॥ 

कालिदास जो भये विख्याता । तेरी कृपा दृष्टि से माता ॥ तुलसी सूर आदि विद्वाना । भये और जो ज्ञानी नाना ॥ तिन्ह न और रहेउ अवलम्बा । केवल कृपा आपकी अम्बा ॥ करहु कृपा सोई मातु भवानी । दुखित दीन निज दासहि जानी ॥ पुत्र करई अपराध बहूता । तेहि न धरइ चित सुन्दर माता ॥ राखु लाज जननि अब मेरी । विनय करूँ भाँति बहुतेरी ॥ मैं अनाथ तेरी तेरी अवलंबा । कृपा करऊ जय जय जगदंबा ॥ मधु कैटभ जो अति बलवाना। 

बाहुयुद्ध विष्णु से ठाना ॥ समर हजार पांच में घोरा । फिर भी मुख उनसे नहीं मोरा ॥ मातु सहाय कीन्ह तेहि काला । बुद्धि विपरीत भई खलहाला ॥ तेहि ते मृत्यु भई खल केरी । पुरवहु मातु मनोरथ मेरी ॥ चण्ड मुण्ड जो थे विख्याता । छण महु संहारेउ तेहि माता ॥ रक्तबीज से समरथ पापी । सुरमुनि हृदय धरा सब काँपी ॥ काटेउ सिर जिम कदली खम्बा । बार बार बिनऊँ जगदंबा ॥ जगप्रसिद्ध जो शुंभ निशुंभा । । छण में वधे ताहि तू अम्बा ॥ 

भरत - मातु बुद्धि फेरेऊ जाई । रामचन्द्र बनवास कराई ॥ एहिविधि रावन वध तू कीन्हा । सुर नर मुनि सबको सुख दीन्हा ॥ को समरथ तव यश गुन गाना । निगम अनादि अनंत बखाना ॥ विष्णु रुद्र अज सकहिं न मारी । जिनकी हो तुम रक्षाकारी ॥ रक्त दन्तिका और शताक्षी । नाम अपार है दानव भक्षी ॥ दुर्गम काज धरा पर कीन्हा । दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा ॥ दुर्ग आदि हरनी तू माता । कृपा करहु जब जब सुखदाता ॥ 

नृप कोपित को मारन चाहै । कानन में घेरे मृग नाहै ॥ सागर मध्य पोत के भंजे । अति तूफान नहिं कोऊ संगे ॥ भूत प्रेत बाधा या दुःख में । हो दरिद्र अथवा संकट में ॥ नाम जपे मंगल सब होई । संशय इसमें करइ न कोई॥ पुत्रहीन जो आतुर भाई । सबै छाँडि पूजें एहि माई ॥ करै पाठ नित यह चालीसा । होय पुत्र सुन्दर गुण ईशा ॥





Bookसरस्वती चालीसा अर्थात शारदा चालीसा / Saraswati Chalisa Ya Sharda Chalisa
AuthorRandhir Book Sales
LanguageHindi
Pages36
Size6 MB
FilePDF
CategoryHindi Books, Hinduism
DownloadClick on the button below

Pdf Download Button



Post a Comment