साधना और सिद्धि | Yoga And Perfection English Hindi PDF



Hindi Book Yoga And Perfection English Hindi PDF Download for free
हिंदी पुस्तक साधना और सिद्धि इंग्लिश हिंदी पीडीएफ डाउनलोड करे मुफ्त में



Yoga-And-Perfection-English-Hindi-PDF



साधना और सिद्धि पुस्तक | Yoga And Perfection English Hindi Book PDF Download

पूज्यपाद पूर्णानंदजी महाराज, मेरे पिता श्री जयनारायणजी के गुरुदेव, बंगाली शिवालय, ऋषिकेश में लगभग १४० वर्ष पूर्व हुए। इनको साक्षात भाललोचन, त्रिशूल धारी शिवजी ने प्रकट होकर दीक्षा दी थी। शिवालय में इनका समाधि मंदिर है जहाँ शिवजी महाराज का चित्र स्वामीजी के श्री विग्रह के साथ विराजमान है। सन १९३६ में इनका दीपावली के दिन देहावसान हुआ था। पूर्व जीवन के विषय में थोड़ा बहुत पिताजी से सुना था। बंगलादेश में शायद बारिसाल में शरदचंद्र घोष नाम से ज्ञात हुए।

पहले उन्होंने वकालत की पर इस झूठ-सच के महकमे को छोड़कर उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाना शुरु किया पर वहाँ भी अधिक समय तक टिक न सके। शिक्षण के दौरान कुछ विद्यार्थी इनसे खून प्रभावित हुए, आगे चलकर वही इनके शिष्य हुए। यह नहीं पता कि इनका गृहत्याग और संन्यास हुआ। सभी शिष्य पूर्णतः त्यागी, आध्यात्मिक शिष्टाचार से युक्त थे- कुछ शिष्यों के नाम और दर्शन महाराजजी के साथ मैंने भी किए थे।

स्वामीजी का आदेश शिष्यों के प्रति विशेष था कि वे अपने शिष्य नहीं बनायेंगे और न ही स्टेज पर जाकर अपना प्रचार करेंगे। इस चेतावनी का शिष्यों ने दृढ़तापूर्वक पालन किया। शिवालय के मुख्य रूप से तीन द्वार हैं। भक्तिमार्ग, ज्ञानमार्ग, कर्ममार्ग। भीतर दीवार पर चारों संप्रदायों के आचार्यों के चित्र लगे हुए है, इससे प्रमाणित है कि स्वामीजी सब प्रकारों के भेदभावों से रहित एक समन्वयात्मक जीवनोपयोगी आध्यात्मिकता के प्रवर्त्तक थे।





पुस्तकसाधना और सिद्धि पीडीएफ / Yoga And Perfection PDF
लेखकस्वामी पूर्णानंद महाराज
प्रकाशकव्रजनिधि प्रकाशन, वृंदावन
भाषाहिन्दी
कुल पृष्ठ274
आकार1 MB
फाइलPDF
StatusOK


Download Button



Post a Comment