वैदिक गणित के व्यावहारिक अनुप्रयोग | Vedic Ganit Ke Vyavaharik Anuprayog



वैदिक-गणित-के-व्यावहारिक-अनुप्रयोग-Vedic-Ganit-Ke-Vyavaharik-Anuprayog


वैदिक गणित के व्यावहारिक अनुप्रयोग पुस्तक | Vedic Ganit Ke Vyavaharik Anuprayog Book PDF Download

आज हम बिना गणित के अपने जीवन में एक दिन की भी कल्पना नहीं कर सकते, क्योंकि दैनिक जीवन की समस्याओं के हल के लिए हमें किसी न किसी रूप में गणित पर ही आश्रित रहना होता है। गणित अपने चारों ओर के वातावरण से हमें सम्पर्क करने व विश्व के प्रति हमारी समझ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साधन है। गणित किसी प्राकृतिक स्रोत के समान हमारे चारों ओर है जिसे हम आसानी से अनुभव कर सकते हैं। चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो किसान, व्यापारी या डॉक्टर, वह प्रतिदिन गणित के सिद्धांतों का उपयोग करता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जीविका कमाने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से गणित की आवश्यकता है। हम अपने दैनिक जीवनकी समस्याओं को भी गणित के माध्यम से आसानी से हल कर लेते हैं। वैदिक गणित सीखने के कई लाभ हैं। इससे विद्यार्थियों में रचनात्मक बुद्धि का विकास होता है।
प्रस्तुत पुस्तक का शीर्षक "वैदिक गणित के व्यवहारिक अनुप्रयोग” है। इस पुस्तक को पांच अध्यायों में विभाजित किया गया है। प्रथम अध्याय में भारत में उच्च प्राथमिक शिक्षा का स्वरूप, पाठ्यक्रम में गणित का स्थान, गणित शिक्षण का महत्व, इसका इतिहास और गणित शिक्षण की समस्याएँ एवं शोध विधि का वर्णन किया गया है। द्वितीय अध्याय में गणितीय कुशलता एवं वैदिक गणित से संबंधित शोध अध्ययन की समीक्षा की गई है। तृतीय अध्याय में नौ चयनित वैदिक गणित संक्रियाएँ - व्यंजकों का गुणनफल, बीजगणित व्यंजकों का योग, बीजगणित व्यंजकों का घटाव, युगपत समीकरण, सारणिक का मान ज्ञात करना, आव्यूह का व्युत्क्रम, वर्ग समीकरण, वर्गमूल और अनुलोम समानुपात / प्रतिलोम समानुपात को विस्तार से समझाया गया है।


पुस्तकवैदिक गणित के व्यावहारिक अनुप्रयोग पीडीएफ / Vedic Ganit Ke Vyavaharik Anuprayog PDF
लेखकडॉ. राजीव अग्रवाल
प्रकाशकवसुंधरा सिंह
भाषाहिन्दी
कुल पृष्ठ175
आकार5 MB
फाइलPDF
StatusOK

Vedic Ganit Ke Vyavaharik Anuprayog Hindi PDF (वैदिक गणित के व्यावहारिक अनुप्रयोग) पुस्तक को मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए काले बटन पर मात्र एक क्लिक करें. क्लिक करते ही इस पुस्तक का पीडीएफ फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।


PDF Download Button



Post a Comment