लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस पुस्तक | Ladkiyo ke Liye Self Defence Book PDF Download
यौन-हिंसा और उत्पीड़न का भय हमारे समाज में आज भी व्याप्त है। महिलाओं के नजरिए से देखें तो शिक्षा, पारिवारिक जीवन और यहाँ तक कि अवकाश के क्षणों में भी उन्हें यह एहसास होता रहता है कि उनके आसपास कोई खतरा मँडरा रहा है। ऐसे में हमारे सामने एक ही विकल्प बचता है कि या तो हम इस हिंसा के भय के आगे घुटने टेक दें या अपने सपनों को साकार करने के लिए इसका सामना करें। लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस पुस्तक आपके दिल में वह हौसला प्रज्वलित करने का प्रयास है कि आनेवाली कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए आप स्वयं उठ खड़े हों। गली-नुक्कड़ पर होनेवाला उत्पीड़न दूर तक आपका पीछा करता है- स्कूल में, पाठ्यक्रम के चुनाव में, कार्यस्थल के चुनाव में और शादी के बंधन में बंधने तक इन सभी जोखिमों के बीच जब यौन उत्पीड़न का कोई हादसा मीडिया में उछलता है तो बार-बार एक ही सवाल पूछा जाता है, "वो यहाँ कर क्या रही थी? क्या वह हमलावर को जानती थी? वह क्या पहने हुए थी?" जिसका अर्थ है कि वह अपनी पसंद की पोशाक पहनेगी तो आदमी उसका उत्पीड़न करेंगे। दिसंबर 2013 के दिन एक बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। इस दिन दिल्ली की एक युवती ज्योति सिंह की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना ने महिला सुरक्षा के मुद्दे को एकाएक सबसे आगे ला दिया। कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थानों तथा दैनंदिन महिलाओं के प्रति होनेवाले उत्पीड़न के खिलाफ पूरा देश उठ खड़ा हुआ। इस बर्बर घटना के खिलाफ बड़े पैमाने पर उपजे आक्रोश के बीच सरकारी जिम्मेदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यक्तिगत जिम्मेदारी को लेकर गंभीर बहस छिड़ गई।
पुस्तक | लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस पीडीएफ / Ladkiyo ke Liye Self Defence PDF
|
लेखक | सुमन नवला |
प्रकाशक | प्रभात प्रकाशन, दिल्ली |
भाषा | हिन्दी |
कुल पृष्ठ | 121 |
आकार | 2 MB |
फाइल | PDF |
Status | OK |
Download Button