Chabbis Surah Hindi PDF Download for free
छब्बीस सुराह पीडीएफ डाउनलोड करे मुफ्त में
Chabbis Surate Hindi PDF Book
छब्बीस सुरतें पुस्तक | Chabbis Surah Book PDF Download
हज़रत अनस रज़ि. से रिवायत है के रसूलुल्लाह स. ने फरमाया के जब तूने अपने बिस्तर पर पहलू रखा और सूरे फातिहा और सूरे इख्लास पढ़ी तो मौत के अलावा हर चीज़ से बेखौफ हो गया। और आयतल कुर्सी भी पढें। इस के पढने वाले के लिए अल्लाह तआला की जानिब से रात भर एक मुहाफिज़ फरिश्ता मुकर्रर रहेगा और कोई उसके पास न आएगा।
हज़रत अब्दुल्लाह इब्ने मसूद रज़ि से रिवायत है के रसूलुल्लाह स. ने फरमाया के सूरे बकरा की आखरी दो आयतें 'आमनरसूलु' से खत्मे सूरत तक जो शख्स रात को पढ लेगा तो ये दोनों आयतें उसके लिए काफी होंगी यानी वो हर शर और मकर से महफूज़ रहेगा। एक हदीस में है के सूरे बकरा की आखरी दो आयतें 'आमनर्रसूल' से आखिर तक जिस घर में पढ़ी जाएं तीन दिन तक शैतान उस घर के करीब नहीं आता।
हज़रत उस्मान रज़ि फरमाते हैं के जो शख्स सूरे आले इमरान की आखरी ग्यारह आयतें 'इन्न फी खलकिस्समावाति' से आखिर तक किसी रात पढ़ ले तो उसे रात भर नमाज़ पढने का सवाब मिलेगा। सूरे कहफ का जुमा के दिन पढना ज़मीन व आसमान तक नूर पैदा करता है, आठ दिन तक नूर बराबर कायम रहता है। फिर उसके पढने वाले को ये सारा नूर कब्र में और कब्र के बाद कयामत में दिया जाएगा।
पुस्तक | छब्बीस सुरतें पीडीएफ / Chabbis Surah PDF |
लेखक | मरहूम हनिफ जनाब |
प्रकाशक | मरहम हज़रत मौलाना अब्दुल गनी सहाब मज़ाहरी |
भाषा | हिन्दी |
कुल पृष्ठ | 190 |
आकार | 5 MB |
फाइल | |
Status | OK |